फीफा विश्व कप : 'जर्मनी ने मेरे मुंह पर किक मारी है'
वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' ने मैराडोना के हवाले से लिखा है कि 49 वर्षीय पूर्व कप्तान ने इस हार को अपने जीवन की सबसे बड़ी घटना करार दिया है। मैराडोना ने हालांकि कोच पद छोड़ने को लेकर कुछ नहीं कहा।
बकौल मैराडोना, "हमारी टीम में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी थे लेकिन इसके बावजूद हमें इतनी करारी हार मिली। यह मेरे मुंह पर सीधी किक की तरह है। यह समय मेरे लिए बेहद दुखदाई है क्योंकि मैंने इस मैच में जीत हासिल करके आगे जाने का सपना बुना था। मैं अपनी टीम को कम से कम दुनिया की चार श्रेष्ठ टीमो में एक के तौर पर देखना चाहता था।"
शनिवार को ग्रीन प्वाइंट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक लेकिन एकतरफा मुकाबले में जर्मनी ने दिग्गज स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज के दो गोलों की मदद से 4-0 से जीत हासिल की। अपने 100वें मैच में खेल रहे क्लोज ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया। क्लोज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications