For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

'755' करोड़ रुपए में रीयाल मैड्रिड छोड़ जुवेंटस में खेलेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो

नई दिल्ली। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर्स में शुमार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब रीयाल मैड्रिड छोड़ जुवेंटस के साथ जुड़े गए हैं। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 9 साल बाद स्पेनिश फुटबॉल क्लब रीयाल मैड्रिड को छोड़कर अब इटली के दिग्गज फुटबॉल क्लब जुवेंटस के साथ जुड़ेंगे। अब तक इसको लेकर सिर्फ कयास लगाए जा रहे थे लेकिन मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इस ट्रांस्फर का ऐलान हो गया।

रोनाल्डो 100 मिलियन यूरो (755 करोड़ रुपए) की भारी-भरकम ट्रांस्फर फीस के साथ जुवेंटस क्लब में शामिल होंगे। आपको बता दें कि रोनाल्डो ने 2009 में इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से रियाल मैड्रिड को 80 मिलियन पाउंड की भारी रकम पर जॉइन किया था। वह इस क्लब के लिए सबसे ज्यादा 451 गोल किए हैं। स्पैनिश क्लब रियाल मैड्रिड ने दो ला लीगा और चार चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब जीते हैं।

रियाल मैड्रिड ने बयान जारी कर कहा, 'रीयाल मैड्रिड के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।' उन्होंने कहा कि रियाल मैड्रिड हमेशा रोनाल्डो का घर बना रहेगा। गौरतलब है कि रीयल मैड्रिड द्वारा इस बार यूएफए चैंपियंस लीग का खिताब जीतने के बाद से ये खबरें आ रहीं थीं कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब इस दिग्गज स्पेनिश फुटबॉल क्लब को छोड़कर किसी अन्य क्लब में शामिल हो सकते हैं।

आखिरकार मंगलवार को इन कयासों पर विराम लग गया। 33 वर्षीय पुर्तगाल के इस स्टार फुटबॉलर ने 2017 की चैंपियंस लीग फाइनल में मैड्रिड की ओर से इटली के क्लब जुवेंटस के खिलाफ 2 गोल किए थे। इस मैच में मैड्रिड को 4-1 से जीत मिली थी।

ट्रांसफर को लेकर स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो ने कहा, "मैड्रिड शहर में रीयाल के साथ मेरे ये 9 साल सुखद रहे। मैं क्लब, इस शहर और समर्थकों का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा प्यार दिया। मुझे लगता है कि मेरे जीवन में अब नए पड़ाव का वक्त आ गया है। इसलिए मैंने क्लब से ट्रांसफर डील पर सहमति जताने का अनुरोध किया था।"

वहीं रियाल मैड्रिड के कप्तान सर्जियो रेमोस ने रोनाल्डो का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें मैड्रिड हमेशा याद करेगा। उनके साथ खेलना सम्मान की बात थी। फेसबुक पर भी क्लब ने इस जानकारी को साझा किया और इसके साथ ही रोनाल्डो का बयान भी जारी किया गया है जिसमें उन्होंने टीम को अलविदा कहा है।

Story first published: Tuesday, July 10, 2018, 22:48 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+