Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Asia Cup 2018: हॉन्गकॉन्ग को 8 विकेट से हराकर पाकिस्तान ने किया धमाकेदार आगाज

नई दिल्ली। एशिया कप में शानदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस टूर्नामेंट के आगाज में ही बांग्लादेश की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए शानदार जीत श्रीलंका के ऊपर दर्ज की थी। वहीं एशिया कप में पाकिस्तान ने भी अपने अभियान का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। पाकिस्तान ने तेज गेंदबाज उस्मान खान के एक ओवर में तीन विकेट के बाद सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से रविवार को ग्रुप ए के मैच में हॉन्गकॉन्ग पर आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की।

बता दें कि टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी हॉन्गकॉन्ग की टीम केवल 116 रन ही बना सकी। वहीं, इसके जवाब में पाकिस्तान ने 23.4 ओवर में दो विकेट पर 117 रन बनाकर जीत दर्ज की। पाकिस्तान की ओर से इमाम उल हक ने 69 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से नाबाद 50 रन की पारी खेली।उनके अलावा सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने 24 (27 गेंद में दो चौके और एक छक्के से) और बाबर आजम ने 33 रन बनाए. शोएब मलिक ने नाबाद 09 रन बनाए। वहीं एशिया कप में अपना डेब्यू मैच खेल रही हॉन्गकॉन्ग के लिए किंचित शाह (26) और एजाज खान (27) सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे. कप्तान अंशुमन रथ ने 19 रन का योगदान दिया. बल्लेबाज पाकिस्तान के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सके।

Story first published: Monday, September 17, 2018, 10:06 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+