For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

विराट कोहली की सभी कारों से ज्यादा है रोनाल्डो की एक कार की कीमत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर कारों और बाइक के शौकीन हैं। इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी सबसे आगे हैं। धोनी के पास कई शानदार कार व बाइक्स का कलेक्शन है। हालांकि भारत के सबसे ज्यादा ब्रैंड वैल्यू वाले कप्तान विराट कोहली के पास भी कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है। लेकिन उनकी सभी कारों पर इस दिग्गज फुटबॉलर की एक कार भारी है।

रोनाल्डो की कमाई सभी खिलाड़ियों के कई गुना ज्यादा है

रोनाल्डो की कमाई सभी खिलाड़ियों के कई गुना ज्यादा है

शाहरुख खान को पछाड़ कर देश के सबसे बड़े सेलिब्रिटी ब्रैंड बने कोहली जून 2017 में फोर्ब्स पत्रिका में जारी की गई विश्व के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले सौ खिलाड़ियों की सूची में 89वें स्थान पर थे। इस सूची में जिन्होंने पहला स्थान अर्जित किया था वो विश्व के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। रोनाल्डो की कमाई सभी खिलाड़ियों के कई गुना ज्यादा है।

रोनाल्डो के पास 19 गाड़ियां

रोनाल्डो के पास 19 गाड़ियां

रोनाल्डो जिस तरह से कमाते हैं उसी तरह से शानौ-शौकत भरी जिंदगी भी बसर करते हैं। रोनाल्डो के पास कई आलीशन बंग्ले व कारें हैं। विराट और रोनाल्डो को कारों का बड़ा ही क्रेज है। साल में 30 मिलियन डॉलर की कमाई करने वाले रोनाल्डो लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। खबरों की मानें तो रोनाल्डो के पास 19 गाड़ियां हैं।

रोनाल्डो की सबसे महंगी कार है बुगाटी वेरॉन है

रोनाल्डो की सबसे महंगी कार है बुगाटी वेरॉन है

रोनाल्डो की सबसे महंगी कार है बुगाटी वेरॉन है जिसकी कीमत 11 करोड़( 1.7 मिलियन डॉलर ) है। जो कि कोहली की सभी कारों के बराबर है। रोनाल्डो के पास लैम्बोर्गिनी ,बी एम डब्ल्यू , बेंटल ,मर्सेडीज ,पोर्शे और फरारी जैसी नामचीन कंपनियों की 19 गाड़ियां हैं।

कोहली के पास ऑडी कंपनी की 4 लग्जरी मॉडल कारें

कोहली के पास ऑडी कंपनी की 4 लग्जरी मॉडल कारें

विराट कोहली के पास ऑडी कंपनी की 4 लग्जरी मॉडल कारें हैं। दरअसल कोहली ऑडी के ब्रैंड एम्बेस्डर भी हैं। रोनाल्डो ने 2009 में 52 लाख की ऑडी कार खरीदी थी।

SUV करीब 1 करोड़ रुपए में खरीदी थी

SUV करीब 1 करोड़ रुपए में खरीदी थी

वहीं कोहली के अलावा धोनी के पास एक दो नहीं, बल्कि 11 से ज्यादा अलग-अलग बाइक्स और कई लग्जरी गाड़ियां हैं। साल 2009 में वो लग्जरी कार ‘हमर H-2' खरीदने को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने ये SUV करीब 1 करोड़ रुपए में खरीदी थी।

Story first published: Friday, December 22, 2017, 19:03 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+