Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लिनारेस शतरंज : आनंद ने राद्जाबोव को हराया

वेबसाइट 'चेसडोम डॉट कॉम' के मुताबिक आनंद ने पहले दौर की बाजी में अजरबैजान के ग्रैंडमास्टर तिमोर राद्जाबोव को हरा दिया है।

शुक्रवार को खेली गइर्ं राउंड रोबिन लीग की अन्य तीन बाजियां बराबरी पर समाप्त हुईं, लिहाजा पहले दौर की समाप्ति के बाद आनंद एक अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।

अगले दौर की बाजी में आनंद का सामना अर्मेनिया के ग्रैंडमास्टर लिवोन एरोनियन से होगा। एरोनियन ने पहले दौर की बाजी में नार्वे के मैग्नस चार्लसन के साथ ड्रॉ खेला।

इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के आठ शीर्ष ग्रैंडमास्टर शिरकत कर रहे हैं। पहले दिन के नतीजे इस प्रकार रहे :

विश्वनाथन आनंद (भारत) ने तिमोर राद्जाबोव (अजरबैजान) को हराया।

वांग यूई (चीन) ने वेसेली इवानचुक (उक्रेन) के साथ ड्रॉ खेला।

लियोनेर डोमिनग्वेज (क्यूबा) ने एलेक्सजेंडर ग्रिस्चुक (रूस) के साथ ड्रॉ खेला।

लिवोन एरोनियन (अर्मेनिया) ने मैग्नस चार्लसन (नार्वे) के साथ ड्रॉ खेला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+