'जर्मन फुटबाल टीम में समलैंगिकों की जमात'
यह सनसनीखेज खुलासा करने वाले शख्स हैं माइकल बेकर। उन्होंने जर्मनी की मशहूर पत्रिका 'डेर स्पेगल' से बातचीत में कुछ खिलाड़ियों के समलैंगिक होने का दावा किया है। बेकर पूर्व कप्तान बलाक के एजेंट के रूप में लगभग एक दशक तक काम कर चुके हैं।
ब्रिटिश समाचार पत्र 'द गार्जियन' के अनुसार पत्रिका के ताजा अंक में छपी एक रिपोर्ट में बेकर के हवाले से कहा है, "टीम के कुछ खिलाड़ी समलैंगिक हैं। एक बार तो एक स्टार खिलाड़ी ने समलैंगिक खिलाड़ियों के नाम सार्वजनिक करने की बात कही थी। परंतु ऐसा नहीं हुआ।"
बेकर ने कहा, "कोच जोआचिम लोव की अलग खेल शैली की वजह से भी कुछ खिलाड़ियों का रुख समलैंगिकता की ओर हो गया। पहले जर्मनी के खिलाड़ियों की शैली रक्षात्मक और आक्रामक दोनों हुआ करती थी। कुछ भी हो मौजूदा टीम ने इस विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।"
बेकर के इस खुलासे को जर्मन मीडिया में प्रमुखता मिली है। इस पर फुटबाल जगत से जुड़े लोगों ने कड़ा ऐतराज जताया है। बलाक के पूर्व क्लब 'बेयर लेवरकुसेन' के एक प्रवक्ता ने कहा, "ये बातें हैरान कर देने वाली हैं। हमारे क्लब में तो कभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई।"
जर्मन फुटबाल महासंघ ने बेकर के दावे पर कुछ भी कहने से इंकार किया है। इस पर जब टीम के कोच लोव की राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, "मैं इस पर प्रतिक्रिया देकर अपना स्तर नहीं गिराऊंगा।" उधर, पत्रिका की रिपोर्ट पर बेकर ने चुप्पी साध ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications