Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोनाल्डो ने मेसी को पछाड़ते हुए जीता सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का खिताब

नई दिल्ली: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दुबई ग्लोब सॉकर अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का खिताब जीतकर साल का अंत किया है।

रोनाल्डो ने इस साल बैलन डी'ओर को नहीं जीता था, तब लियोनेल मेसी ने रोनाल्डो को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड छठी बार जीत हासिल की थी। तब रोनाल्डो तीसरे नंबर पर रहे थे और लिवरपूल के डच डिफेंडर वर्जिल वैन डेजक दूसरे पर थे।

लेकिन 34 वर्षीय ने अब लगातार यह चौथा पुरस्कार प्राप्त किया। रोनाल्डो व्यापक रूप से अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक के रूप में माने जाते हैं। उन्होंने अपने क्लब जुवेंटस को 2018-19 में इटली में अपने पहले सीरीज ए खिताब को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने पुर्तगाल को भी नेशन्स लीग जीतने में मदद की थी।

"ग्लोब सॉकर पुरस्कार एक बार फिर प्राप्त करने के लिए सम्मानित! मेरे लिए अपने परिवार के साथ इस पुरस्कार को साझा करने के लिए ये बहुत ही भावुक क्षण है। मेहमान नवाजी के लिए सभी का आभारी हूं जल्द ही आपको फिर मिलूंगा दुबई! "उन्होंने ट्वीट किया।

इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लुसी ब्रोंजे को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया, जबकि लिवरपूल के मैनेजर जुर्गन क्लोप को सर्वश्रेष्ठ प्रबंधक का खिताब दिया गया।

34 वर्षीय रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिग्ज और 10 साल के बड़े बेटे क्रिस्टियानो जूनियर के साथ दुबई में अवार्ड नाइट में शिरकत की।

पुरस्कार लेने के बाद उन्होंने कहा: "मुझे अपने परिवार, मेरी प्रेमिका, मेरे लड़के, क्रिस्टियानो, मेरे तीन बच्चे जो होटल में मेरा इंतजार कर रहे हैं, मेरे दोस्त, जुवेंटस के मेरे साथी और राष्ट्रीय टीम, मेरे एजेंट, सभी आज रात यहां के लोगों को को धन्यवाद देना है।

"मुझे अरबी समुदाय के लिए धन्यवाद कहना होगा, जो हमेशा मेरे साथ शानदार रहे हैं।

"मुझे दुबई का भी शुक्रिया अदा करना है - यह एक शानदार जगह है, मैं हर साल आता हूं और मुझे यह जगह बहुत पसंद है।

"और अंत में सभी का धन्यवाद जिन्होंने मुझे वोट दिया।"

Story first published: Tuesday, December 31, 2019, 7:31 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+