For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

2009 के कथित रेप केस में रोनाल्डो को बड़ी राहत, नहीं मिलेगी कोई सजा

नई दिल्ली: सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को साल 2009 में कथित रेप करने के आरोपों से मुक्ति मिल गई है। अब इस मामले में रोनाल्डो पर कोई भी आपराधिक चार्ज नहीं लगाया जाएगा। रोनाल्डो पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि फुटबॉलर ने अपने कैसिनो रिसॉर्ट में उसका रेप किया था।

क्लॉर्क काउंटी डिस्ट्रिक्ट एटॉर्नी स्टीव वोल्फसन ने कहा है कि उन्होंने यह केस देखा और नए सिरे से पुलिस जांच भी कराई गई और बाद में पाया गया कि कैथरीन मेयोर्गा नाम की उक्त महिला का बलात्कार का दावा शक के दायरे में है। जिसके चलते रोनाल्डो पर कोई भी चार्ज नहीं लगाया जाएगा।

इस मामले की ताजा अपडेट पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए रोनाल्डो के वकील मौजूद नहीं थे। इससे पहले उनके वकील ने यह दावा किया था कि साल 2009 में रोनाल्डो और आरोप लगाने वाली महिला के बीच सहमति से यौन संबंध बने थे। उन्होंने इसको रेप मानने से इंकार किया था। फिलहाल आरोपित महिला के वकील से भी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

इससे पहले महिला के वकील की ओर से यह खबर भी सामने आई थी कि महिला को अपना मुंह बंद रखने के लिए 375,000 डॉलर रकम दी गई थी।

इस केस में जांच के तहत महिला की मेडिकल जांच कराई गई थी ताकि DNA सुबूत जुटाए जा सकें। इसके बाद महिला ने पुलिस से कहा था कि मामले की जांच नए सिरे से कराई जाए। इसके बाद इसी साल जांचकर्ताओं ने रोनाल्डो के DNA सैंपल भी ले लिए थे।

पुलिस ने कहा कि इस मामले की शुरुआती जांच 2009 में ही बंद हो गई थी क्योंकि तब महिला ने आरोपी के नाम में रोनाल्डो का नाम इस्तेमाल नहीं किया था बल्कि केवल इतना कहा था कि एक युरोपीयन फुटबॉल खिलाड़ी ने उन पर हमला किया है।

Story first published: Tuesday, July 23, 2019, 11:40 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+