Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियन गेम्स 2018 : 10 हजार मीटर रेस में लक्ष्मणन ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, बढ़ाया देश का मान

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन आठवें दिन भी शानदार रहा। इस दिन पहले घुड़सवारी में भारत ने दो मेडल जीते इसके बाद भारत भारतीय एथलेटिक्स की नई स्टार हिमा दास ने 18वें एशियाई खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर महिला दौड़ में रविवार को रजत पदक जीत लिया। वहीं इसी के साथ भारत के धावक मोहम्मद अनस याहिया ने पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीत देश का मान बढ़ाया, मोहम्मद अनस ने 45.69 सेकेंड का समय लेकर भारत को रजत दिलाया। वहीं एथलेटिक्स में ही भारत के लिए एक खुशखबरी और सामने आई जब भारतीय एथलीट गोविंदन लक्ष्मणन ने 18वें एशियाई खेलों में रविवार को पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

गौरतलब हो कि तमिलनाडु के निवासी गोविंदन का एशियाई खेलों में यह पहला पदक है। गोविंदन ने 29 मिनट और 44.91 सेकेंड में इस स्पर्धा को पूरा कर तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक हासिल किया। वहीं बहरीन के हसन चानी ने 28 मिनट और 35.54 सेकेंड का समय लेकर इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। चानी के हमवतन अब्राहम चेरोबन ने 29 मिनट और 00.29 सेकेंड में स्पर्धा पूरी कर रजत पदक अपने नाम किया। बता दें कि इस एशियन गेम्स में भारत अब तक 36 पदक जीत चुका है, जिनमें 7 गोल्ड, सिल्वर और 20 कांस्य पदक शामिल है। अब तक वह पदक तालिका में 9वें स्थान पर है।

Story first published: Sunday, August 26, 2018, 18:57 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+