VIDEO:धरती पर ही नहीं आसमान में भी रेस जीतकर चैंपियन बने उसेन बोल्ट
नई दिल्ली। रेस ट्रैक पर सबसे तेज दौड़ने वाले शख्स की बात होती है तो उसेन बोल्ट का नाम उसी रफ्तार से जुबान पर आता है। इंसानी जमात में पैर की रफ्तार के मामले में फिलहाल बोल्ट का कोई सानी नहीं। ताज्जुब की बात यह है कि पृथ्वी के इतर अंतरिक्ष में भी बोल्ट को हराने वाला कोई नहीं है।
ओलंपिक खेलों में 8 बार अपने नाम गोल्ड मेडल कर चुके उसेन बोल्ट ने बुधवार को यह साबित कर दिया की इंसानी जमात में धरती हो या आकाश उनका कोई सानी नहीं है।

जीरो ग्रेविटी में रेस:
दरअसल, बुधवार को बोल्ट ने जीरो ग्रेविटी फ्लाइट में सफर किया। बोल्ट इस उड़ान पर एक शैम्पेन के प्रमोशन के लिए आए थे। बाद में उन्होंने इस उड़ान में बिताए अपने पलों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं।
|
जीरो ग्रेविटी में भी आगे:
जीरो ग्रेविटी में हुई इस रेस में भी उसेन के आगे कोई टिक नहीं पाया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोग भी उसेन के साथ फुल मस्ती करते देखे गए। गौरतलब है कि संन्यास लेने के बाद इन दिनों उसेन फुटबॉल खेल रहे है। हालांकि अपनी फुटबॉल प्रैक्टिस से थोड़ा ब्रेक लेकर बोल्ट कुछ रोमांचक चीजों का भी लुत्फ उठा रहे हैं।

A310 प्लेन में सवार थे बोल्ट:
उसेन ने जीरो ग्रेविटी में रेस लगाई और वहां भी अव्वल रहे। उन्होंने लिखा कि जब मैं जीरो ग्रेविटी में पहुंचा, तो मैं हवा में किसी हल्के सामान की तरह इधर-उधर उड़ रहा था।' दरअसल 32 वर्षीय बोल्ट A310 प्लेन में सवार थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
