संतोष ट्रॉफी : सेमीफाइनल में भिड़ेंगी बंगाल और सेना की टीमें

By Staff

बंगाल की टीम ने 29 बार इस खिताब पर कब्जा किया है जबकि सेना को अभी खिताबी जीत का इंतजार है। दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को तमिलनाडु और गोवा के बीच मुकाबला होना है।

सेना के लिए यह मुकाबला काफी खास रहेगा क्योंकि वह बाहर जाते-जाते सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही है। गोवा के खिलाफ 0-1 से हारने के बाद कर्नाटक के खिलाफ 1-0 से मिली जीत ने उसे नया जीवनदान दिया था।

बंगाल को हराने के लिए सेना को काफी मेहनत करनी होगी क्योंकि इस बार उसके प्रदर्शन में वह तेजी नहीं दिख रही है, जो पिछले साल दिखी थी। यही कारण है कि इस साल सेना के नाम सबसे कम गोल दर्ज हैं।

पिछली बार सेना की टीम बंगाल को 4-1 से पराजित कर फाइनल में पहुंची थी लेकिन उसे पंजाब के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था।

दूसरी ओर, एक साल पहले सेमीफाइनल में शिकस्त खाने वाली बंगाल की टीम ने ने अपने खेल में काफी सुधार किया है और उसका एकमात्र लक्ष्य सेना से पिछले साल मिली हार का हिसाब चुकाना होगा। बंगाल की टीम में ऐसा करने की क्षमता है और अगर वह सेना को पटखनी देने में सफल रही तो वह अपना 30वां खिताब भी जीत सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, June 9, 2009, 3:42 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+