कोलंबो टेस्ट: सचिन आउट, लक्ष्मण पर दारोमदार (लीड-2)
भारतीय टीम की जीत की उम्मीदें सचिन पर टिकी थीं परंतु मैदान पर पैर जमाने के बाद उनका एक पल के लिए धर्य खोना भारी पड़ गया। वह सूरज रांडीव की एक गेंद को विकेटकीपर के बगल से सीमा रेखा के बाहर पहुंचाने की कोशिश में थे लेकिन गेंद प्रसन्ना जयवर्धने के हाथों में समा गई और सचिन को पेवेलियन का रुख करना पड़ा।
पेवेलियन लौटने से पहले सचिन ने अपने टेस्ट करियर का 56वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 54 रनों की पारी खेलने के साथ ही वी.वी.एस. लक्ष्मण के साथ पांचवें विकेट के लिए 109 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इससे पहले पांचवें दिन ईशांत शर्मा के रूप में भारत ने चौथा विकेट गवांया। चौथे दिन नाइटवाचमैन की भूमिका में उतरे ईशांत आखिरी दिन ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सके। वह चार रनों के निजी स्कोर पर सूरज रांडीव की गेंद पर कुमार संगकारा के हाथों लपके गए।
सचिन के आउट होने के बाद दारोमदार अब लक्ष्मण के कंधों पर है। सुरेश रैना मैदान पर उनका साथ दे रहे हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का मैदान पर उतरना अभी बाकी है। लक्ष्मण 64 और रैना चार रन बनाकर नाबाद हैं।
श्रीलंकाई गेंदबाजों ने चौथे दिन ही मेहमान टीम के तीन विकेट 53 रन पर झटक लिए थे। भारत ने चौथे दिन की समाप्ति तक वीरेंद्र सहवाग, मुरली विजय और राहुल द्रविड़ के विकेट गंवाए। तेंदुलकर 11 और ईशांत दो रन पर नाबाद लौटे थे। श्रीलंका को दूसरी पारी में 267 रनों पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने सबसे पहले सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रूप में अहम विकेट गंवाया था।
तीन मैचों की इस श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे है। उसने गॉल में खेला गया पहला मुकाबला 10 विकेट से जीता था जबकि कोलंबो में ही खेला गया दूसरा मैच बेनतीजा समाप्त हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications