Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : नडाल ने भी पार की पहली बाधा (लीड-2)

आस्ट्रेलियन ओपन की आधिकारिक वेबसाइट 'आस्ट्रेलियनओपन डॉट कॉम' के मुताबिक मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नडाल ने बेल्जियम के क्रिस्टोफर रोकस को सीधे सेटों में 6-0, 6-2, 6-2 से पराजित किया।

नौवीं बार आस्ट्रेलियन ओपन में खेल रहे रोकस वर्ष 2000 में चौथे दौर में पहुंचे थे लेकिन इस वर्ष उन्हें पहले ही दौर में नडाल जैसे कद्दावर से भिड़कर बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

दूसरी ओर, पिछले साल सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाले नडाल ने अपनी छवि के अनुरूप खेल दिखाते हुए रोकस को परास्त किया। चार बार यहां अपनी चुनौती पेश कर चुके नडाल को पहले खिताब की आस है।

मंगलवार को ही खेले गए एक अन्य मुकाबले में युक्रेन की कैटरीना बोंडारेंको ने नौवीं वरीयता प्राप्त पौलैंड की खिलाड़ी एग्निस्का रेडवांस्का को पहले दौर में हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

गर्मी और तेज हवाओं के बीच 19 वर्षीय बोंडारेंको ने तीन सेट तक चले कांटे के मुकाबले में रेडवांस्का को 7-6, 4-6, 6-1 से पराजित किया।

यह मुकाबला दो घंटे 19 मिनट तक चला। बोंडारेंको के लिए पिछला साल काफी सफल रहा था। उस वर्ष उन्होंने तीन एकल खिताब जीते थे।

फ्रांस की दिग्गज खिलाड़ी एमिली मौरेस्मो भी अपेक्षाकृत आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। मौरेस्मो ने बेलारूस की ओल्गा गोवोत्सोवा को 6-4, 6-3 से हराया।

इसके अलावा, तीन बार की चैंपियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स और ब्रिटेन के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ी एंडी मरे भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

सेरेना ने मंगलवार को खेले गए महिला वर्ग के मुकाबले में चीन की मेंग यांग को 6-3, 6-2 से पराजित किया जबकि मरे को रूमानिया के आंद्रेई पावेल के खिलाफ जीत मिली।

पावेल और मरे का मुकाबला पूरा नहीं हो सका क्योंकि चोट के कारण पावेल मुकाबले के बीच में ही हट गए। उस समय मरे 6-2, 3-1 से आगे चल रहे थे।

मरे पहली बार ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए खेल रहे हैं। पिछले साल उन्हें साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम-अमेरिकी ओपन के फाइनल में रोजर फेडरर के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। फेडरर भी दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं।

पुरुष वर्ग में 13वीं वरीयता प्राप्त चिली के फर्नाडो गोंजालेज ने आस्ट्रेलिया के लेटन हेविट को 5-7, 6-2, 6-2, 3-6, 6-3 से पराजित किया।

स्पेन के निकोलस अल्मार्गो भी चिली के निकोलस मासू को 6-4, 6-4, 3-6, 7-5, 6-3 से हराने में सफल रहे।

महिला वर्ग में सेरेना के अलावा उनकी बड़ी बहन वीनस दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं। वीनस ने जर्मनी की एंगेलीक केर्बर को 6-3, 6-3 से पराजित किया।

चौथी वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी एलिना दिमेंतिएवा भी दूसरे दौर में पहुंच गईं। उन्होंने जर्मनी की क्रिस्टिना बोरिएस को 7-6, 6-2, 6-1 से हराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+