एशिया कप : पाकिस्तान के 4 विकेट गिरे (लीड-2)
पहले विकेट के रूप में सलामी बल्लेबाज शाहजैब हसन आउट हुए। शाहजैब 38 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 50 रनों की उम्दा पारी खेलने के बाद अब्दुर रज्जाक की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।
पाकिस्तान का यह विकेट 81 रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद 135 रन के कुल योग पर उमर अमीन रन आउट हुए। उमर ने 22 रन बनाए।
पाकिस्तान का तीसरा विकेट सलामी बल्लेबाज इमरान फरहत के रूप में गिरा। फरहत 66 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद पेवेलियन लौटे। फरहत ने 77 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के लगाए। उनका विकेट 155 रन पर गिरा।
176 रन के कुल योग पर पाक टीम ने अपना चौथा विकेट गंवाया। असद सादिक 17 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। असद ने 19 गेंदों पर दो चौके लगाए।
पाक टीम ने 29 ओवरों की समाप्ति तक चार विकेट खोकर 177 रन बना लिए हैं। उमर अकमल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक रन बनाया है।
यह मैच दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनकर सामने आया है। इसका कारण यह है कि दोनों टीमें खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। भारत और श्रीलंका की टीमें लगातार दो जीत के साथ फाइनल में पहुंच चुकी हैं।
एशिया कप का फाइनल 24 जून को दाम्बुला में ही खेला जाना है। भारतीय टीम 15 साल के अंतराल के बाद खिताब जीतना चाहेगी जबकि श्रीलंकाई टीम खिताब की रक्षा के लिए मैदान में उतरेगी। उसने 2008 में पाकिस्तान में आयोजित पिछले संस्करण का खिताब जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications