For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

VIDEO : क्रोएशिया का मैच देख रहे थे फायर फाइटर्स, आया एक कॉल और देखिए क्या हुआ


नई दिल्ली। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप का रोमांच जारी है। 14 जून से शुरू हुए इस महामुकाबले का सफर अब फाइनल के दौर तक आ गया है। बता दें कि इस महामुकाबले की शुरुआत में दुनिया की कुल 32 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था, लेकिन जैसे-जैसे रोमांच बढ़ता गया और मुकाबले बीतते गए टीमों की संख्या भी घटती चली गई। इस महासमर में कई ऐसे मुकाबले देखने को मिले जिसकी प्रशसंकों और खेल विश्लेषकों ने उम्मीद भी नहीं की थी, लेकिन खेल जगत में आश्चर्यों की कोई जगह नहीं होती। गौरतलब हो कि फीफा वर्ल्ड कप 2018 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में क्रोएशिया की टीम ने 1966 की विश्व कप विजेता इंग्लैंड को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है।फाइनल में क्रोएशिया 15 जुलाई को फ्रांस से भिड़ेगी। किसी भी खेल प्रशंसक के लिए सबसे खुशी का क्षण यही होता है कि उसका देश किसी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करे, इस पल का उसे बेसब्री से इंतजार होता है, लेकिन क्रोएशिया जब बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबला खेल रही थी तो क्रोएशिया के फायर फाइटर्स को इस मुकाबले के रोमांच और जीत हार से ज्यादा अपने कर्तव्य की महत्ता और उसका पालन करते देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हुआ कुछ यूंः गौरतलब हो कि इस बेहद रोमांचक मुकाबले में अतिरिक्‍त समय के दूसरे हाफ में मारियो मांजुकिच ने 109वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई थी। वहीं इस जीत के साथ ही 40 लाख की आबादी वाला क्रोएशिया पहली बार फीफा विश्व कप का फाइनल फ्रांस के खिलाफ खेलेगा। ऐसे रोमांचक वक्त पर क्रोएशिया के फायर फाइटर्स भी इस मुकाबले का आनंद ले रहे थे, इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में अंतिम वक्त तक कुछ भी कह पाना संभव नहीं था। ऐसे में ये फायर फाइटर्स भी अपनी टीम को रूस के फाइनल में पहुंचाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन तभी उनको किसी अनहोनी की सूचना मिली और ये सभी जवान अपनी ड्यूटी को प्रमुखता देते हुए मैच को बीच में ही छोड़कर अपनी ड्यूटी रवाना हो गए। यह कर्तव्यनिष्ठता की मिसाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Story first published: Thursday, July 12, 2018, 17:25 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+