राष्ट्रमंडल खेलों के प्रचार के लिए विशेष रेल
नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। देशभर में राष्ट्रमंडल खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए रेल मंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को यहां एक विशेष प्रदर्शनी रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगी। इस रेलगाड़ी का पहला गंतव्य अमृतसर होगा, जहां क्वीन्स बैटन पाकिस्तान से पहुंचेगा।
एक अधिकारी ने कहा कि इस रेलगाड़ी में 14 डिब्बे हैं। इनमें पांच डिब्बे खेल व राष्ट्रमंडल खेलों को और छह डिब्बे सूचना प्रौद्योगिकी को समर्पित हैं।
एक अन्य डिब्बा 100 फुट लंबे सचल खेल छाया चित्र प्रदर्शनी के रूप में परिवर्तित होगा। इसे फिल्मकार सुनील यस कालरा ने परिकल्पित किया है। कालरा ने इसके लिए अपने संग्रह से 5,000 से अधिक छाया चित्र प्रदान किया है।
यह रेलगाड़ी देश भर के 48 स्टेशनों से गुजरेगी। यह रेलगाड़ी जहां भी रेल नेटवर्क होगा, वहां क्वीन्स बैटन का अनुसरण करेगी।
यह रेलगाड़ी दो अक्टूबर तक नई दिल्ली लौट आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications