Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग-2010 में नहीं खेलेंगे काउंटी क्लब

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने क्लबों को चैम्पियंस लीग में खेलने देने का भरपूर प्रयास किया। इसके लिए उन्होंने काउंटी कार्यक्रम में बदलाव भी किए लेकिन चैम्पियंस लीग के कार्यक्रम में बदलाव के कारण उनके सभी प्रयास बेकार हो गए।

चैम्पियंस लीग-2010 का आयोजन इस वर्ष अक्टूबर में होना था लेकिन भारत और आस्ट्रेलिया की टीमों के बीच अक्टूबर में खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के मद्देनजर इसमें बदलाव किया गया है।

अब चैम्पियंस लीग का आयोजन 10 से 26 सितंबर तक होगा। इस बदलाव के कारण ईसीबी ने चैम्पियंस लीग में काउंटी टीमों को भेजने को लेकर अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।

काउंटी क्लबों को भेजे गए मेमो में ईसीबी ने कहा है कि यह काफी दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि इस वर्ष फ्रेंड्स प्रोविडेंट टी20 चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली टीमें चैम्पियंस लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

ईसीबी ने कहा कि काउंटी क्लब 2011 और 2012 में चैम्पियंस लीग में खेलने की स्थिति में हो सकते हैं क्योंकि अगले वर्ष इसका आयोजन 23 सितंबर से होना है। 2012 में चैम्पियंस लीग का आयोजन अक्टूबर में होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+