अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की विज्ञप्ति के मुताबिक भारत को पुरुषों की प्रतियोगिता का आयोजन करना है जबकि हॉलैंड महिलाओं की प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।
नई दिल्ली में इस वर्ष मार्च में आयोजित हीरो होंडा एफआईएच विश्व कप की सफलता के कारण भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली है।
चैम्पियंस ट्रॉफी में विश्व की छह शीर्ष वरीयता प्राप्त टीमें हिस्सा लेती हैं। भारत में इस प्रतियोगिता का आयोजन तीसरी बार होगा। इससे पहले चेन्नई में 1995 और 2005 में इसका आयोजन हुआ था।
पुरुषों की प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर में होना है जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता जून 2011 में होगा। इन आयोजनों की तारीख और आयोजन स्थलों के नामों की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।