MI VS KXIP: छोटे भाई की गलती का बडे़ भाई ने कुछ इस तरह लिया बदला, हैरान रह गए सभी
नई दिल्ली। आईपीएल का यह मुकाबला इन दिनों रोमांचक दौर से गुजर रहा है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार चैंपियन रही मुंबई की टीम के लिए इस साल का सफर उतना खास नहीं रहा है, प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए उन्हें हर मुकाबला जीतने की दरकार है। ऐसे में मुंबई ने पंजाब के साथ खेले गए मुकाबले में अपनी जीत की शुरुआत कर दी है। दरअसल अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच चुकी मुंबई के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद खास था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने उन्हें 175 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम के सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार ने भी कल टीम को अच्छी शुरुआत दी लेकिन लुईस ने एक बार फिर निराश किया।हालांकि मुंबई की टीम ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। इस मैच में जीत के अलावा हार्दिक और कुणाल के भाई प्रेम ने लोगों का दिल भी जीत लिया ।
हार्दिक ने दिए थे अंतिम ओवर में 22 रनः टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जब मैच की शुरुआत हुई और पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और क्रिस गेल मैदान में उतरे तो कुछ समय के लिए लगा था की शायद रोहित का यह फैसला सही साबित नहीं हो रहा है, क्योंकि क्रिस गेल अपने पूरे रौब में नजर आ रहे थे। उन्होंने लंबे-लंबे कुछ छक्के भी लगाए लेकिन फिर भी मुंबई के गेंदबाजों ने पंजाब की टीम को एक बहुत बड़ा लक्ष्य रखने से रोक दिया, लेकिन इस मैच में हार्दिक ने एक बड़ी गलती कर दी थी। दरअसल कप्तान रोहित ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें आखिरी ओवर करने के लिए दिए था, और इस ओवर में उन्होंने पंजाब को 22 रन लुटा दिए, जिससे की पंजाब को जो उम्मीद थी की उनका लक्ष्य 160 के आसपास रह जाएगा अब वो बढ़कर 175 पहुंच गया। दरअसल पिछले मैच की अगर बात करें तो आरसीबी से हुए मुकाबले में भी मुंबई ने 2 गेंदों पर 26 रन लुटाए थे जो बाद में उनकी हार की कारण बना। इसमें हार्दिक ने भी 1 गेंद पर 13 रन लुटाए थे। ऐसे में उम्मीद थी की कहीं हार्दिक का यह रन भारी न पड़ जाए, लेकिन बडे़ भाई ने सबकुछ संभाल लिया।
बडे़ भाई ने सब संभाल लियाः दरअसल जब लक्ष्य का पीछा करने मुंबई की टीम उतरी तो कल सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतकीय पारी खेल कर मुंबई को अच्छी शुरुआत दे दी थी। हार्दिक पांड्या ने भी कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन वो ज्यादा देर तक मैदान में नहीं टिक सके और क्लीन बोल्ड होकर गए और केवल 23 रन ही बना सके। इसके बाद मैदान में उतरे उनके बड़े भाई कुणाल पांड्या। रोहित शर्मा के साथ कुणाल ने जो पारी खेली उसने न सिर्फ मुंबई को जीत दिलाई बल्कि भाई की लाज भी बचा ली।दरअसल 3 ओवर में मुंबई को 35 रनों की दरकार थी लेकिन कुणाल ने यह मुकाबला 20वें ओवर तक जाने ही नहीं दिया। उन्होंने 19 वें ओवर की आखिरी गेंद पर ही मैच जिता दिया। इससे वो 20वां ओवर सामने आया ही नहीं जिसमें उनके छोटे भाई ने 22 रन लुटाए थे। कुणाल ने इस मैच में शानदार 12 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
