For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World Cup 2018 Opening Ceremony: जानिए कब, कहां और कौन-कौन से कलाकर बिखेरेंगे रंगत

नई दिल्ली। दुनिया के सभी खेल प्रशंसकों की नजर अब फीफा विश्वकप पर जाकर अटक गई है। खेल का सबसे बड़ा मुकाबला इस बार रूस में 14 जून से 15 जुलाई तक खेला जाएगा। गौरतलब हो की इस मुकाबले को शुरू होने में बस कुछ ही दिन शेष हैं ऐसे में सभी टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी कमर भी कस ली है। इस मुकाबले में पूरी दुनिया की सेलेक्टेड 32 टीमें हिस्सा लेंगी जिनके बीच कुल 64 मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में सभी टीमों को 4-4 के ग्रुप में 8 टीमों में बांटा गया है। वहीं इसका फाइनल मुकाबला 15 जुलाई को खेला जाएगा।

जगहः फीफा विश्वकप का पहला मैच आयोजक देश रूस और सऊदी अरब के बीच 14 जून को खेला जाएगा लेकिन इससे पहले पूरी दुनिया एक समारोह की भी साक्षी बनेगी जिसका आयोजन उसी दिन मॉस्को के ल्युजिनिकी स्टेडियम में होगा।
समयः इस मुकाबले की शुरुआत रात 8.30 पर होगी वहीं इस समारोह की शुरुआत इस मुकाबले से करीब आधे घंटे पहले होने की पूरी उम्मीद है।

सेलिब्रिटी और परफॉर्मरः उम्मीद है की इस समारोह में 500 लोकल परफॉर्मर शिरकत करेंगे, जिसमें डांसर, जिम्नास्ट और सर्कश के लोग शामिल होंगे जो करीब इस समारोह में मौजूद 80 हजार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। फीफा की ऑफिशियल बेबसाइट FIFA.com से पता चला कि इस समारोह में वैश्विक ख्याति प्राप्त रॉबी विलियम्स शिरकत करेंगे और पूरी दुनिया उन्हें इसमें सुन सकेगी। वहीं रूसी सोप्रानो एडा गारिफुलिना भी उन्हें इस समारोह में ज्वाइन करेंगी।
वहीं सभी खिलाड़ी चाह रहे होंगे की इस रूसी धरती का प्रतिनिधित्व दो बार के फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन ब्राजील के रोनाल्डो के हाथों हो और वहीं विल स्मिथ और निकि जैम इस टूर्मामेंट के ऑफिशियल गाने लिव इट अप पर परफार्म करते नजर आएंगे।
इस साल का फीफा ओपनिंग समारोह पिछले बार से अलग होगा। इस समारोह में मुख्यता गीत संगीत पर फोकस किया जाएगा और ज्यादा ध्यान खेल पर होगा वहीं इस समारोह की शुरुआत मैच शुरू होने से केवल आधे घंटे पहले ही होगी। इस समारोह में रूस की सबसे खास यंग आवाज एडा गारिफुलिना नजर आएंगी। वहीं रूस का चैनल वन इस कार्यक्रम को प्रसारित करेगा और साथ ही रचनात्मक कांसेप्ट को फेलिक्स मिखेलोव द्वारा किया जाएगा जिन्होंने 2018 की यात्रा के लिए खास समारोह को डायरेक्ट किया है। वहीं एक और समारोह मॉस्को के रेड स्कवॉयर में में होगा जहां प्लेसिडो और जुआन डिगो जैसे कलाकार परफार्म करेंगें।

Story first published: Monday, June 11, 2018, 16:00 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+