For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

डेविड बेकहम ने बेटी को किया 'लिप किस', लोगों ने दी गंदी प्रतिक्रियाएं

नई दिल्ली। डेविड बेकहम एक ऐसे सितारे हैं जिनकी फैन फॉलोइंग कभी कम नहीं हुई। चाहे खेल के मैदान में उनका खेल रहा हो या मैदान के बाहर उनका स्टाईलिश व्यक्तित्व, उनके दीवाने दुनिया के हर कोने में हैं। हर कोई उनको फॉलो करता है। इतना ही नहीं लोग बेकहम की स्टाइल को भी कॉपी करते हैं।

बेटी को किया 'लिप किस'

लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू यह भी है आपके ये फैन आपकी हर गतिविधि पर बारीक नजर रखते हैं और आजकल ट्रोलिंग के दौर में किसी भी चर्चित हस्ती को बहुत सावधानी से सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी पड़ती है। ऐसे में डेविड बेकहम ने एक फोटो शेयर की, जिसके लिए उनकी काफी आलोचना हो रही है। बेकहम ने बेटी हारपर के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की ,जहां वो 7 वर्षीय बेटी के होंठों पर किस करते दिख रहे हैं।

'ये तुम्हारी बेटी है, पत्नी नहीं'

'ये तुम्हारी बेटी है, पत्नी नहीं'

इस मामले में उनके फैन्स दो खेमों में बंट गए हैं। एक तरफ जहां उनकी काफी आलोचना हो रही है तो दूसरी तरफ उनका बचाव भी किया जा रहा है। बेकहम के फोटो पोस्ट करते ही लोगों की तीखी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी। एक यूजर ने लिखा- 'ये आपकी बेटी है, पत्नी नहीं... आप लिप्स पर किस क्यों कर रहे हैं? वहीं एक यूजर ने लिखा- 'मुझे लगता है कि अगर गालों पर किस किया होता तो ठीक रहता।

सपोर्ट करने वालो की भी कमी नहीं

सपोर्ट करने वालो की भी कमी नहीं

वहीं दूसरी ओर कई लोग उनके सपोर्ट में भी आ गए हैं। एक यूजर ने कहा- 'पिता और बेटी। 'सो स्वीट'। जबकी एक महिला फैन ने तो ये भी कहा- "मैं 35 साल की हूं और अब भी अपने पिता के लिप्स पर किस कर लेती हूं। इसमें दिक्कत क्या है?" वहीं ट्वीटर पर भी कई यूजर ने अपने छोटे बच्चों को लिप किस करते हुए इसमें कुछ भी गलत नहीं बताया। बता दें कि डेविड बेकहम मैंचेस्टर युनाइडिड टीम का हिस्सा रहे जो 6 बार प्रीमियर लीग जीत चुकी है।

Story first published: Thursday, November 29, 2018, 14:23 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+