त्रिकोणीय श्रृंखला : भारत को मिला 243 रनों का लक्ष्य (ली-5)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 49.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 242 रन बनाए। दिलशान और मैथ्यूज के अलावा थिसिरा परेरा ने 32 और चामारा कापूगेदारा ने 20 रनों का योगदान दिया।
दिलशान ने अपनी 84 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया जबकि मैथ्यूज ने शानदार अंदाज में खेलते हुए 95 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए।
मैथ्यूज ने दिलशान के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रन, कापूगेदारा के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन और परेरा के साथ छठे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। 40 ओवरों की समाप्ति तक पांच विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं।
भारत की ओर से अशोक ढींढा, प्रज्ञान ओझा और रवींद्र जडेजा ने दो-दो सफलता हासिल की जबकि उमश यादव को एक विकेट मिला। श्रीलंका के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।
बहरहाल, भारतीय टीम शुक्रवार को जिंबाब्वे के साथ खेला गया अपना पहला मैच हार चुकी है जबकि श्रीलंकाई टीम अपना पहला मैच खेल रही है। भारतीय टीम सुरेश रैना और श्रीलंकाई टीम दिलशान की कप्तानी में खेल रही है।
भारतीय टीम ने इस मैच के लिए एक परिवर्तन किया है। तेज गेंदबाज आर. विनय कुमार के स्थान पर स्पिन गेंदबाज ओझा को मौका दिया गया है। भारत दो स्पिनरों के साथ खेल रहा है। दूसरे स्पिनर अमित मिश्रा हैं। वह एक भी विकेट नहीं हासिल कर सके।
इस श्रृंखला के लिए नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सहित आठ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। कोहली को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
इसके अलावा गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह तथा प्रवीण कुमार इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं। सहवाग, प्रवीण और गंभीर पूरी तरह फिट नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications