Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: तेज गेंदबाज की तलाश में कश्मीर निकले इरफान पठान, बताई ये वजह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत रहे हैं। ऐसे में गेंदबाज हों या बल्लेबाज सभी अपना प्रभाव पूरी दुनिया में बिखेर रहे हैं। वहीं भारत के युवा खिलाड़ी भी इस मामले में पीछे नहीं है। भारतीय टीम का लंबे समय तक हिस्सा रहे इरफान पठान ऐसे ही एक स्टार की खोज में इन दिनों जम्मू और कश्मीर के दौरे पर निकले हैं। गौरतलब हो कि पठान ऐसे तेज गेंदबाज की तलाश में हैं जो 140 से 150 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हो।

तलाश रहे प्रतिभाः दरअसल इरफान कश्मीर में इन दिनों जिला स्तर पर युवा खिलाड़ियों के लिए ओपन ट्रायल ले रहे हैं। बता दें कि इस ट्रायल में सेलेक्ट होने वाले खिलाड़ी को जम्मू और कश्मीर के रणजी टीम में भी खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं इस ट्रायल में इरफान के साथ नेशनल टीम के लिए खेल चुके परवेज रसूल के और आईपीएल में खेलने वाले मजूर दार भी मौदूज थे। खास बात है कि पठान जम्मू और कश्मीर की रणजी टीम के लिए मेंटॉर और कोच के तौर पर पहले ही जुड़े हैं। ऐसे में इरफान के द्वारा किया जा रहा यह ट्रायल कश्मीर क्रिकेट के लिए बहुत ही अहम साबित होगी। बता दें कि जानकारी के अनुसार इस ट्रायल में पूरे कश्मीर से 350 से भी अधिक बच्चों ने ट्रायल दिया है।

Story first published: Thursday, July 5, 2018, 11:58 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+