जिमनास्टिक वर्ल्ड चैलेंज कप में दीपा करमाकर ने जीता गोल्ड, पीएम ने दी बधाई
नई दिल्ली। भारत की शीर्ष स्तर की जिमनास्ट दीपा करमाकर ने चोट के कारण करीब दो साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी करते हुए तुर्की के मर्सिन में चल रहे एफआईजी कलात्मक जिमनास्टिक वर्ल्ड चैलेंज कप की वाल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गौरतलब हो कि त्रिपुरा की 24 वर्षीय जिमनास्ट ने 2016 रियो ओलंपिक में वाल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही थीं। उन्होंने रविवार को 14.150 के स्कोर से स्वर्ण पदक हासिल किया। वह क्वालीफिकेशन में भी 13.400 के स्कोर से शीर्ष पर रही थीं।दीपा का यह वर्ल्ड चैलेंज कप में पहला पदक है।
India is proud of @DipaKarmakar! Congratulations to her on winning a well-deserved Gold in the vault event at the FIG World Challenge Cup in Mersin, Turkey. This win is a prime example of her tenacity and never-say-die attitude.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2018
पीएम मोदी ने दी बधाईः अपने कोच बिश्वेश्वर नंदी के साथ यहां आई दीपा ने क्वालीफिकेशन में 11.850 के स्कोर से तीसरे स्थान पर रहकर बैलेंस बीम फाइनल्स के लिए भी क्वालीफाई किया। दीपा रियो ओलंपिक के बाद इंटीरियर क्रुसिएट लिगामेंट (एसीएल) चोट से जूझ रही थीं और उन्होंने इसके लिए सर्जरी कराई थी। पहले वह राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी करने वाली थीं, लेकिन रिहैबिलिटेशन में उम्मीद से ज्यादा समय के कारण वह गोल्ड कोस्ट में भाग नहीं ले सकीं. उन्हें आगामी एशियाई खेलों के लिए चुनी 10 सदस्यीय भारतीय जिम्नास्टिक्स टीम में शामिल किया गया है। उनकी इस सफलता पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत को दीपा पर गर्व है और उनकी सफलता अपने में एक मिसाल है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
