Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC T20 रैंकिंग: युजवेंद्र चहल नंबर दो पर पहुंचे, सुंदर ने लगाई लंबी छलांग

नई दिल्ली। हाल ही में श्रीलंका में संपन्न हुई निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाजों को ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। ताजा रैंकिंग में सबसे ज्याद उछाल युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर की रैंकिंग में हुआ था। टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में चहल ने 12 पायदानों की छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान कब्जाया है।

वहीं वॉशिंगटन सुंदर 151 पायदान की उछाल से सीधे 31वें नंबर पर पहुंच गए हैं। दोनों ने निदाहास ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया। जहां वाशिंगटन सुंदर मैन ऑफ द सीरीज बने थे तो वहीं आखिरी मैच में चहल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके थे।

दोनों भारतीय स्पिन गेंदबाजों के अब तक के करियर में सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हैं, जहां चहल के (706) तो वहीं ऑफ स्पिनर सुंदर के 496 अंक हैं। निदहास ट्रॉफी में दोनों स्पिनर भारत के सीरीज में पांचों मैचों में खेले थे, दोनों ने आठ-आठ विकेट झटके थे। सुंदर ने ज्यादातर गेंदबाजी पॉवरप्ले में की, उनका इकॉनमी रेट 5.70 रहा, वहीं चहल का इकॉनमी रेट 6.45 रहा। इसके अलावा बॉलिंग रैंकिंग में ऊपर चढ़ने वाले कुछ अन्य खिलाड़ियों में श्रीलंका के अकिला धनंजय, बांग्लादेश के रुबेल हुसैन, भारत के जयदेव उनादकट और शार्दुल ठाकुर शामिल रहे।

बल्लेबाजों की बात करें तो न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो पहले स्थान पर बरकरार हैं, लेकिन भारत की तरफ से टॉप 10 में अब सिर्फ विराट कोहली ही मौजूद हैं। त्रिकोणीय सीरीज में नहीं खेलने के कारण विराट कोहली को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब आठवें स्थान पर हैं। केएल राहुल को 4 स्थान का नुकसान हुआ है और वह आठवें से 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

हालांकि टॉप 10 के बाहर भारत की तरफ से रोहित शर्मा चार स्थान के फायदे से 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शिखर धवन 11 स्थान के फायदे से 17वें, मनीष पांडे 16 स्थान के फायदे से 34वें, सुरेश रैना 42वें और फाइनल मैच में आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाने वाले दिनेश कार्तिक 31 स्थान के जबरदस्त फायदे से अपने करियर में सर्वश्रेष्ठ 95वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टीमों की बात करें को पाकिस्तान मामूली अंतर के साथ नंबर वन पर है और ऑस्ट्रेलिया नंबर दो पर। वहीं भारतीय टीम नंबर 3 पर बरकरार है।

Story first published: Tuesday, March 20, 2018, 10:50 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+