टेस्ट कप्तान की दौड़ में बट्ट सबसे आगे
पाकिस्तानी टीम को जुलाई से सितंबर तक इंग्लैंड दौरे पर रहना है, जहां उसे आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ बारी-बारी से टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला खेलनी है। बट्ट इस श्रृंखला के लिए कप्तान पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।
सूत्रों ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि कप्तानी की जिम्मेदारी के लिए बट्ट हमेशा से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पसंद रहे हैं। हाल ही में संपन्न ट्वेंटी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर बट्ट ने पीसीबी के इस भरोसे को और पुख्ता किया है।
आस्ट्रेलिया दौरे में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कई प्रमुख खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से पाकिस्तानी टीम की कमान संभावने वाला और कोई खिलाड़ी नहीं रह गया है।
पीसीबी ने खराब खेल और अनुशासनहीनता के कारण पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ, यूनिस खान और शोएब मलिक पर प्रतिबंध लगा रखा है। यूसुफ और यूनिस पर आजीवन प्रतिबंध लगा है जबकि मलिक एक वर्ष का प्रतिबंध झेल रहे हैं।
इन सबकी गैरमौजूदगी में पीसीबी ने ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए शाहिद अफरीदी को टीम की कमान सौंपी थी लेकिन पाकिस्तानी टीम खिताब बचाने में नाकाम रही। वैसे भी अफरीदी टेस्ट टीम के सदस्य नहीं हैं और यही कारण है कि पीसीबी को टेस्ट टीम के लिए एक नए कप्तान की तलाश है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications