ट्वेंटी-20 श्रृंखला : भारत को मिला 112 रनों का लक्ष्य (लीड-3)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति के बाद नौ विकेट पर 111 रन ही बन सकी। चामू चिभाभा ने सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया जबकि क्रेग इर्विन ने 30 रन जोड़े।
चिभाभा ने 30 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से उपयोगी पारी खेली। दूसरी ओर इर्विन ने 42 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए।
भारत की ओर से आर. विनय कुमार ने सर्वाधिक तीन विकेट अपनी झोली में डाले जबकि अशोक ढींढा और प्रज्ञान ओझा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। आर. अश्विन और पीयूष चावला को भी एक-एक सफलता मिली।
जिंबाब्वे के लिए चिभाभा और इर्विन के अलावा हेमिल्टन मासाकाद्जा (1), शानदार फार्म में चल रहे ब्रेंडन टेलर (15), विकेटकीपर बल्लेबाज तातेंदा ताइबू (4), कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा (3), ग्रेग लैम्ब (1), प्रास्पर उत्सेया (6), रे प्राइस (2) रन का योगदान दे सके।
दो मैचों की इस श्रृंखला के जरिए भारतीय टीम त्रिकोणीय श्रृंखला में मिली हार का हिसाब चुकाने का प्रयास करेगी। जिंबाब्बे ने इस श्रृंखला से पहले खेली गई त्रिकोणीय श्रृंखला के लगातार दो मैचों में भारतीय टीम को पराजित किया था।
त्रिकोणीय श्रृंखला में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। सुरेश रैना की कप्तानी में खेलते हुए टीम इंडिया सिर्फ एक मैच जीत सकी थी जबकि तीन में उसकी हार हुई थी।
इसी का नतीजा था वह फाइनल में भी जगह नहीं बना सकी थी। खिताबी मुकाबला श्रीलंका और जिंबाब्वे के बीच खेला गया था, जिसे श्रीलंका ने नौ विकेट से अपने नाम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications