'पाकिस्तानी बल्लेबाजों में तकनीकी खामी हार की वजह'
जेम्स एंडरसन की घातक गेंदबाजी की बदौलत ने इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 354 रनों से मात दी। मुश्ताक ने इस हार को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि इसके लिए सिर्फ बल्लेबाज जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों में तकनीक की भारी कमी है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार मुश्ताक ने रविवार को कहा, "यह एक शर्मनाक हार है और इसकी वजह साफ है। टीम के किसी भी बल्लेबाज के पास इंग्लैंड की पिचों पर बल्लेबाजी करने की तकनीक नहीं है। सच्चाई है कि कोई बल्लेबाज उछाल वाली पिचों पर खेलने के बारे में कुछ नहीं जानता।"
हनीफ मोहम्मद के भाई मुश्ताक ने कहा, "शोएब मलिक टीम के अनुभवी बल्लेबाज हैं लेकिन वह भी जानते कि इन पिचों पर कैसे खेलना है। कामरान अकमल और उमर अकमल इन पिचों पर खेल ही नहीं सकते। मुझे नहीं पता किस तरह की तैयारियों के साथ इन लोगों को इंग्लैंड भेजा गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications