Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : स्पेनी खिलाड़ियों ने माना, जर्मनी है सर्वश्रेष्ठ

समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक वर्ष 2008 में खेले गए यूरोपीयन चैम्पियनशिप के फाइनल की तरह जर्मनी और स्पेन की टीम एक बार फिर बुधवार को एक बहुत बड़े मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

स्पेन के खिलाड़ी मानते हैं कि जर्मन टीम ने रणनीति के लिहाज से काफी सुधार किया है और उसके खिलाड़ियों की तकनीक में भी बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों में सामंजस्य है और यही कारण है कि यह टीम लगातार जीत हासिल कर रही है।

स्पेन के कप्तान इकेर कासिलास ने कहा, "यह विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम है। इंग्लैंड और अर्जेटीना के खिलाफ उसके खेल से यह बात साबित हो चुकी है। हम इस टीम का बहुत सम्मान करते हैं। हम जानते हैं कि सेमीफाइल में हमारा उसके साथ कड़ा मुकाबला होगा क्योंकि जर्मन टीम यूरो कप की हार का हिसाब बराबर करने के लिए उतावली है।"

यूरोपीयन चैम्पियन स्पेन की टीम के सभी सदस्यों ने अपने कप्तान से सहमति जताई। इस टीम ने 2008 में फर्नाडो टॉरेस के एकमात्र गोल की मदद से जर्मनी को हराकर यूरो कप खिताब जीता था।

फीफा विश्व कप-2010 में सर्वाधिक पांच गोल करने वाले स्पेन के स्टार स्ट्राइकर डेविड विला ने कहा, "जर्मन टीम महान है। फीफा विश्व कप में उसका भविष्य उज्जवल है। फिलहाल यह टीम शानदार लय में है और हम इसके साथ एक बहुत जोरदार मुकाबले के लिए तैयार हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+