सहवाग, द्रविड़ के शतक
अहमदाबाद में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल ख़त्म होने पर भारत एक मज़बूत स्थिति में पहुंच गया है.
दिन का खेल ख़त्म होने पर भारत ने तीन विकेट खोकर 329 रन बना लिए थे.
गुरुवार को भारतीय बैटिंग को मज़बूती दी विरेंदर सहवाग के 173 और राहुल द्रविड़ 104 रनों.
सहवाग की धुआंधार बल्लेबाज़ी के आगे न्यूज़ीलैंड का बॉलिंग आक्रमण साधारण नज़र आया. सहवाग ने महज़ 199 गेंदों पर 24 चौक्कों और एक छक्के की मदद से 173 का स्कोर बनाया.
ये टेस्ट मैचों में सहवाग का 22वां शतक है.
सहवाग के विपरीत राहुल द्रविड़ ने एक सधी हुई पारी खेली. अपने करियर का 30वां शतक बनाते हुए उन्होंने भारतीय पारी को दृढ़ता प्रदान की.
गुरुवार सुबह भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया.हाल के दिनों में गौतम गंभीर अपनी फ़ॉर्म से जूझते रहे हैं और इस मैच में भी वे 21 रन बनाकर रायडर की गेंद पर आउट हो गए.
लेकिन उसके बाद विरेंदर सहवाग और राहुल द्रविड़ ने दूसरे विकेट के लिए 237 रनों की बड़ी साझेदारी की.
गुरुवार को पहले दिन का खेल ख़त्म होने पर वीवीएस लक्ष्मण सात और अपनी करियर का 50वां टेस्ट शतक बनाने की कोशिश करते सचिन तेंदुलकर 13 रन पर खेल रहे थे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
