Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISL: दिल्ली ने चेन्नईयिन एफसी को 3-1 से हराया

नई दिल्ली। दिल्ली डायनामोस ने हीरो इंडियन सुपर लीग (ISL) के में चेन्नईयिन एफसी को 3-1 से हरा कर तीसरे सत्र में अभियान की शानदार शुरूआत की। दिल्ली ने ऐसी शानदार शुरूआत की उम्मीद शायद ही की थी।

दिल्ली की ओर से पहला गोल ब्राजीली विंगर मार्सेलिन्हों लीते परेरा ने 26 वें मिनट में पेनल्टी से किया। यह पेनल्टी दिल्ली को इसलिए मिली क्योंकि चेन्नई के गोलकीपर इवायन केर ने मिलन सिंह को बॉक्स एरिया में गिरा दिया था।

पाक ने किया दावा- भारतीय टीवी चैनल ने चलाया एसपी का नकली इंटरव्यू

हालांकि 32 वें मिनट में चेन्नई के मैकफेरलिन ओबागेमी ने गोल किया और दोनों टीमों को बराबरी पर ला खड़ा किया।

34 वें मिनट में फिर से गोल

इस गोल के बाद अपने आक्रामक तेवर को बरकरार रखते हुए दिल्ली ने 34 वें मिनट में परेरा ने फिर से गोल किया और दिल्ली ने चेन्नई पर बढ़त बना ली। दिल्ली की ओर से तीसरा गोल मैचे के 84वें मिनट में बादारा बादजी ने किया।

दिल्ली सहित 22 हवाई अड्डों पर आतंकी हमले की आशंका, चेतावनी जारी

बता दें कि मैच के बीच में ही दिल्ली को चेन्नई पर खासी बढ़त मिल सकती थी लेकिन 37वें और 40वें मिनट में टीम की ओर से दो बेहतर मौंके गंवा दिए गए।

गौरतलब है कि चेन्नईयिन ने इससे पहले एटलेटिको डि कोलकाता के खिलाफ अपना मैच ड्रा खेला था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+