चेन्नई ओपन की सुरक्षा व्यवस्था डिक्सन के हवाले
डिक्सन को सुरक्षा इंतजामों के निरीक्षण का अच्छा-खासा अनुभव है। उन्होंने ही मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट श्रंखला के दौरान सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया था।
चेन्नई ओपन भारत में होने वाला एकमात्र एटीपी टूर्नामेंट है और यही कारण है कि आयोजक सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहते।
सुरक्षा इंतजामों को लेकर डिक्सन ने कहा, "क्रिकेट में सुरक्षा इसलिए बढ़ाई गई क्योंकि उसे देखने हजारों दर्शक आते हैं। साथ ही स्टेडियम में प्रवेश करने के अनेक रास्ते होते हैं, लिहाजा सुरक्षा में चूक की ज्यादा आशंका रहती है। इसी तर्ज पर टेनिस खिलाड़ियों को भी सुरक्षा दी जानी चाहिए।"
डिक्सन के मुताबिक चेन्नई ओपन के दौरान टेनिस खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा और देसी तथा विदेशी खिलाड़ियों के बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications