तीसरा एक दिवसीय मैच श्रीलंका ने 234 रनों से जीता, सीरीज पर कब्जा (लीड-1)
शनिवार को दिन-रात के मैच में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 309 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 22.5 ओवरों में सिर्फ 75 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। इस तरह से श्रीलंका ने पाकिस्तान को इस मैच में 234 रनों से हरा दिया और श्रृंखला भी 2-1 से जीत ली।
पाकिस्तान की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। यूनुस खान ने मात्र चार रन बनाकर पेवेलियन की राह पकड़ ली। इसके बाद तो विकेटों के पतन का जो सिलसिला शुरू हुआ वह रुक न सका। पाकिस्तान की पूरी टीम 75 रनों पर सिमट गई। उमर गुल ने सर्वाधिक 27 रनों की पारी खेली।
श्रीलंका की ओर से नुवान कुलसेकरा और थिलान तुसारा ने तीन-तीन विकेट लिए। इनके अलावा मुथैया मुरलीधरन ने भी दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पेवेलियन की राह दिखाई।
इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिलशान और तिलकरत्ने की सलामी जोड़ी ने श्रीलंका को शानदार शुरुआत दी लेकिन जयसूर्या गुल की एक गेंद पर सईद अजमल को कैच थमा बैठे।
जयसूर्या के पेवेलियन लौटने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने तिलकरत्ने का बखूबी साथ दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 104 रन जोड़े। तिलरत्ने ने शानदार 137 रन बनाए। उनके अलावा संगकारा ने 50 और जयसूर्या ने 45 रनों की पारी खेली। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 309 रनों का स्कोर खड़ा किया।
पाकिस्तान की ओर से गुल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने नौ ओवरों में 45 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा सुहैल तनवीर ने भी एक विकेट अपने नाम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications