हेडेन की जगह एक स्थायी खिलाड़ी चाहते हैं पोंटिंग
स्थानीय समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर आस्ट्रेलियाई टीम को तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। इसके लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका में फिलिप ह्यूग्स और फिल जैक्स का नाम सबसे ऊपर है।
पोंटिंग ने कहा, "मेरा मानना है कि चयनकर्ताओं को अब इस बारे में किसी निर्णय पर पहुंच जाना चाहिए कि दक्षिण अफ्रीका दौरे और उसके बाद ऐशेज सीरीज के समय सलामी बल्लेबाज की भूमिका के लिए कौन बेहतर है।"
उन्होंने कहा, "ह्यूग्स का रिकार्ड घरेलू क्रिकेट में बहुत ही अच्छा रहा है और टीम में चुने जाने के वे प्रबल दावेदार हैं।"
आस्ट्रेलियाई कप्तान ने जैक्स की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि जैक्स के पास टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव है और उनका रिकार्ड भी अच्छा रहा है। उन्हें जब भी मौका मिला है उन्होंने अच्छा खेल दिखाया।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हेडेन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उसके बाद आस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में अब तक उनकी जगह किसी भी सलामी बल्लेबाज को स्थाई जगह नहीं मिल पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications