ऑकलैंड में इडेन पार्क का नाम अब गुम जाएगा!
दरअसल, इस मैदान पर वर्ष 2011 में रग्बी का विश्व कप आयोजित होना है। इसलिए इडेन पार्क का कायापलट किया जाना है और इसके लिए जरूरी पैसे उगाहने के लिए इडेन पार्क के नाम को बेचने की तैयारी चल रही है।
ब्रिटिश समाचार पत्र 'द टाइम्स ऑफ लंदन' के मुताबिक इडेन के विकास परियोना के प्रमुख एडम फीले का कहना है कि उनके बजट में 70 लाख डॉलर की कमी पड़ रही है। फीले ने बताया कि इस मैदान के नाम और अन्य व्यासायिक विकल्पों से पैसा उगाहने की कोशिश की जा रही है।
'इडेन पार्क ट्रस्ट बोर्ड' ने मैदान के नाम के अधिकार को बेचने के लिए लंदन और मेलबर्न के कई लोगों से बातचीत भी चल रही है। इसके विकास के बाद इसमें 60,000 से भी अधिक दर्शक किसी मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
गौरतलब है कि इडेन पार्क पर वर्ष 1910 से क्रिकेट मैचों का आयोजन शुरू हुआ और 1925 से इस पर रग्बी भी खेला जाने लगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications