मैच फिक्सिंग विवाद : हमीद से पूछताछ कर सकती है आईसीसी
हमीद ने ब्रिटेन के समाचार पत्र 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन के दौरान स्वीकार किया था कि स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी-मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आमेर और सलमान बट्ट सहित पाकिस्तानी टीम का हर मैच फिक्स होता है और पाकिस्तानी खिलाड़ी सटोरियों को हाथों पूरी तरह बिक चुके हैं।
हमीद ने इस स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो टेप के जारी होने के बाद इस तरह के किसी बयान से इंकार किया और समाचार पत्र पर ब्लैकमैल का आरोप लगाया लेकिन आईसीसी ने उनके बयान को गंभीरता से लेते हुए उनसे पूछताछ का मन बना लिया है।
समाचार पत्र 'ड डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई चाहती है कि हमीद समाचार पत्र के स्टिंग ऑपरेशन के दौरान किए गए खुलासों को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट करें। पत्र लिखता है कि हमीद से पूछचाछ के लिए आईसीसी एक नए व्यक्ति की नियुक्ति कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications