भारतीय टेनिस टीम के गैर खिलाड़ी कप्तान शिव प्रकाश मिश्रा ने बुधवार को ड्रॉ-निकाले जाने से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "निश्चित तौर पर पेस और भूपति युगल मुकाबलों में खेलेंगे लेकिन हम अंतिम समय में इसमें परिवर्तन भी कर सकते हैं। हम चाहते हैं कि रोहन बोपन्ना इस बार दो एकल मुकाबलों में खेलें।"
भूपति डेविस कप के लिए चेन्नई नहीं पहुंचे हैं लेकिन पेस और बोपन्ना ने एक स्थानीय जोड़ी के साथ मंगलवार को जमकर अभ्यास किया था। बोपन्ना अपने पाकिस्तानी जोड़ीदार ऐसाम उल हक कुरैशी के साथ अमेरिकी ओपन का युगल फाइनल खेल चुके हैं।
डेविस कप के लिए गुरुवार को टाई निकाला जाएगा। इस बार यह काम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि को सौंपा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।