Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नए सत्र में नई तकनीक के साथ खेलेंगे फेडरर

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक वर्ष 2009 सत्र में फेडरर विश्व वरीयता क्रम में पहला स्थान हासिल करने के साथ-साथ अमेरिका के पीट सैंप्रास के 14 ग्रैंड स्लैम खिताबों की बराबरी भी करना चाहते हैं।

फेडरर अभी विश्व वरीयता क्रम में दूसरे क्रम पर हैं जबकि उनके नाम 13 ग्रैंड स्लैम खिताब दर्ज हैं। पिछले साल स्पेन के राफेल नडाल ने उनसे नंबर-एक की कुर्सी हथिया ली थी। फेडरर इस कुर्सी पर लगभग साढ़े चार साल तक काबिज रहे थे।

फेडरर ने कहा कि नए सत्र में वे पहले से अधिक फिट और आत्मविश्वास से भरे हैं। बकौल फेडरर, "वर्ष 2009 मेरे लिए अच्छा रहेगा क्योंकि इस वर्ष मुझ पर किसी तरह का दबाव नहीं है। मैंने लगभग पांच साल तक टेनिस जगत पर राज किया है और मैं एक बार फिर उस स्थिति को प्राप्त करना चाहता हूं। ऐसा करने के लिए मैंने अपनी तकनीक में बदलाव किया है और नए सत्र की शुरुआत के साथ मैं इस बदलाव को आजमाना चाहता हूं।"

फेडरर ने कहा कि इस महीने शुरू हो रहे साल के पहले ग्रैंड स्लैम-आस्ट्रेलियन ओपन के साथ उनकी मुहिम शुरू हो जाएगी क्योंकि इसे जीतकर वे नंबर-एक की कुर्सी पाने के काफी करीब पहुंच सकते हैं और साथ ही वे सैंप्रास की बराबरी भी कर लेंगे।

उन्होंने कहा, "वर्ष 2009 के लिए मेरा लक्ष्य बिल्कुल साफ है। मैं नंबर-एक की कुर्सी हासिल करने के साथ-साथ कम से कम एक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना चाहता हूं। मेरे लिए यह खिताब काफी मायने रखता है क्योंकि इससे मेरी कई मुश्किलें एक साथ दूर हो जाएंगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+