IPL 2018: फाइनल और प्लेऑफ मुकाबले को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, जानकर चौंक जाएंगे आप
नई दिल्ली। आईपीएल-11 का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में टीमें भी अपने फैंस को खुश करने के लिए प्ले-ऑफ में पहुंचने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। लेकिन प्ले-ऑफ मुकाबलों से पहले बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल अब बीसीसीआई ने फैसला किया है कि आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले और फाइनल मुकाबला शाम को आठ बजे की बजाय सात बजे शुरू किए जाएंगे।
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक खुद आईपीएल के चेयरमेन राजीव शुक्ला ने इन मुकाबलों के समय में बदलाव की जानकारी दी है। खबर के मुताबिक उन्होंने बताया है कि मुकाबलों को देखकर घर लौटने वाले और दूसरे दिन सुबह जल्दी दफ्तर जाने वाले दर्शकों के मद्देनजर यह फैसला किया गया है।
शुक्ला ने कहा "आईपीएल आज जो कुछ भी है अपने फैंस की वजह से है। फैंस मैदान पर और टीवी पर पूरे जुनून के साथ आईपीएल को देखते हैं। लिहाजा इन फैंस की परेशानियों के मद्देनजर आईपीएल के प्ले ऑफ मुकाबले और फाइनल को 8 बजे की बजाय शाम 7 बजे शुरू करने का फैसला लिया गया है।" गौरतलब है कि कई बार बारिश या स्लो ओवर रेट के चलते मुकाबले देर तक खेले जाते हैं जिससे दर्शकों को काफी परेशानी होती है।
22 मई को मुंबई में पहला क्वालिफायर और 27 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में 23 मई को एलिमिनेटर और 25 मई को दूसरा क्वालिफायर खेला जाएगा। इन सभी मुकाबलों का समय 7 बजे से होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
