पंजाब की हार और लोकेश राहुल की 'सबसे धीमी पारी' पर सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन
नई दिल्ली। आईपीएल की इन दिनों धूम मची है। सभी टीमें प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसी बीच मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में जहां राजस्थान की टीम के लिए आर या पार की लड़ाई थी वहीं पंजाब इस मैच में जीत के साथ अंक तालिका में औऱ मजबूत होना चाहता था जिससे की उसके आगे का सफर और आसान हो सके। इस रोमांचक मुकाबले में केएल राहुल की शानदार 95 रनों की नाबाद पारी के बावजूद भी राजस्थान की टीम ने यह मुकाबला जीत लिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने पंजाब के सामने 158 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में उतरी पंजाब की टीम की बल्लेबाजी कल बेहद खराब रही एक छोर पर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल टिके रहे लेकिन दूसरी तरफ लगातार विकेट गिरते रहे। राहुल ने इस मैच में आईपीएल का सबसे धीमा अर्धशतक भी लगाया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें वायरल हो रही हैं वहीं लोग इस मैच के बारे में भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह से पोस्ट कर रहे हैं।
विराट का भी उड़ाया मजाकः पंजाब को मिली हार और लोकेश के धीमी रफ्तार वाले अर्धशतक पर सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतिक्रिया मिल रही है वह कोई नई बात नहीं है। अक्सर सोशल मीडिया पर लोग मैच के बाद तरह-तरह के पोस्ट करते हैं और खिलाड़ियों के मजे लेते हैं। अभी हाल ही में आरसीबी को मिली हार के बाद भी लोगों ने विराट कोहली का खूब मजीक उड़ाया था जिसमें लोगों ने अनुष्का की तस्वीरें शेयर करके विराट की आरसीबी के बारे में बताया की अब उनके लिए आईपीएल का ये सफर खत्म हो चुका है।
|
मैच शुरू होने से पहले कुछ इस तरह का किया पोस्ट
राजस्थान रॉयल्स के बारे में टॉस से पहले कहा की ये साबित करेगा की राजस्थान रनों से हारेगा या विकेट से, लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा
|
अनुष्का की तस्वीर शेयर कर विराट कोहली के लिए मजे
अनुष्का की फिल्म पीके के सीन को एडिट कर एक प्रशंसक ने विराट कोहली के कुछ इस तरह से लिए मजे।
|
केएल राहुल की पारी पर पंजाब टीम के लिए मजे
रोमांचक मुकाबले में अकेले राहुल ने ही नाबाद 95 रनों की पारी खेली थी जिसके बाद पंजाब टीम को कोसते हुए एक प्रशंसक ने कुछ इस तरह का किया पोस्ट।
|
अश्विन को बताया गली क्रिकेटर
इस मैच में अश्विन बल्लेबाजी करने भी ऊपर आए थे और अपने 4 ओवर भी पूरे किए थे जिसपर एक यूजर ने कुछ इस तरह से लिए मजे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
