पंजाब से मिली जीत के बाद शाहरुख खान ने दिनेश कार्तिक को दिया खास तोहफा
नई दिल्ली। आईपीएल की इन दिनों धूम मची है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए अक्सर टीमों के मालिक भी पहुंचते हैं। ऐसे में अभी हाल ही में केकेआर टीम के को-ओनर शाहरुख खान केकेआर और मुंबई के बीच हुए मुकाबले में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे थे। दरअसल इस मैच में केकेआर को मिली 102 रनों की करारी हार के बाद शाहरुख ने अपने फैंस से माफी भी मांगी थी। इस मैच के बाद केकेआर का अगला मुकाबला पंजाब की टीम से हुआ और इस मैच में केकेआर ने एक शानदार जीत दर्ज की जिससे प्रभावित होकर किंग खान ने अपनी टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक को एक खास संदेश दिया जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
My Captain @DineshKarthik asked me to smile cos I was so disappointed at the match before. This pic is for him. Thx @Russell12A @prasidh43 @SunilPNarine74 & #KKRTeam. Onwards & up... pic.twitter.com/G83DqW8Iwm
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 13, 2018
दिनेश कार्तिक को दिया संदेशः आईपीएल के 41वें मुकाबले में केकेआर और मुंबई की टीमें आमने सामने थी ऐसे में शाहरुख अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए इडेन गार्डेन्स पहुंचे थे। इस मैच में केकेआर को करारी हार का सामना करना पड़ा जिससे दुखी होकर शाहरुख ने अपने फैंस से माफी भी मांगी थी। अगले मैच में जब केकेआर का मुकाबला पंजाब से हुआ तो ये टीम अलग ही रंग में दिखी और पंजाब पर एक शानदार जीत दर्ज की जिससे प्रभावित होकर शाहरुख ने एक खास संदेश कार्तिक के नाम लिखा, शाहरुख ने कहा की केकेआर के लिए यह जीत कई मायनों में बहुत जरूरी थी। इस जीत के साथ ही केकेआर के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें अभी बाकी हैं। किंग खान ने लिखा की मुंबई से मिली हार के बाद कार्तिक ने मुझसे मुस्कराने के लिए कहा था, क्योंकि मैं बहुत निराश हुआ था। यह फोटो उनके लिए है। इसके साथ ही शाहरुख ने अपनी टीम और फैंस को भी धन्यवाद कहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
