Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

KXIP VS RCB: क्रिस गेल ने विराट कोहली को कुछ इस अंदाज में लगाया गले, देखें वीडियो

नई दिल्ली। आईपीएल 11 में अब तक 48 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब यह सीरीज अपने रोमांचक दौर से गुजर रही है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी कोशिश कर रही हैं। अगर अंक तालिका पर नजर डालें तो सिर्फ दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ही अब तक इस सीरीज में प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर हुई है, बाकी सभी टीमों के लिए अभी उम्मीद की किरण जग रही है। इसी बीच एक रोमांचक मुकाबला आरसीबी और पंजाब की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम 88 रन पर ही सिमट गई और आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किय़ा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम में विराट कोहली खुद पार्थिव पटेल के साथ मैदान में उतरे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 48 रन बनाए और अपनी टीम को 10 विकेट से एक बड़ी जीत दिलाई। इस जीत के साथ जहां आरसीबी के लिए अभी प्लेऑफ की उम्मीदें अभी बाकी हैं वहीं पंजाब को इस सीरीज में बने रहने के लिए अपनी हार के सिलसिले को तोड़ना होगा। इस मैच में जीत भले ही आरसीबी की टीम की हुई हो लेकिन इस मैच में एक वाकये ने सभी का दिल जीत लिया।

गले मिले कोहली और गेलः इस मैच में मुकाबला था आरसीबी और पंजाब का। पंजाब की टीम के दो सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और क्रिस गेल दोनों ही पहले आरसीबी के खिलाड़ी थे। ऐसे में मैच से पहले माना जा रहा था की पंजाब के दोनो सलामी बल्लेबाज इस मैच में कुछ शानदार प्रदर्शन करेंगे लेकिन दोनो ने कोशिश जरूर की लेकिन उमेश यादव के एक ओवर में ही दोनों बल्लेबाज आउट हो गए। ऐसे में आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने कोहली के 48 और पार्थिव पटेल की 40 रनों की नाबाद पारी के बदौलत इस मुकाबले को 10 विकेट से जीत लिया। इस जीत के बाद गेल और कोहली दोनो ने खेल भावना का परिचय दिया,और विराट को कुछ अपने अंदाज में गले लगाया। गौरतलब हो की इस सीजन आरसीबी की टीम ने गेल को अपनी टीम में नहीं शामिल किया और आखिरी वक्त में पंजाब की टीम ने उनपर भरोसा जताते हुए दो करोड़ में उन्हें खरीदा था। इससे क्रिस गेल खासा दुखी और नाराज भी थे।

Story first published: Tuesday, May 15, 2018, 12:23 [IST]
Other articles published on May 15, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+