KXIP VS RCB:उमेश यादव की गेंदबाजी ने बदल दिया मैच, देखें वीडियो
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का मुकाबला अपने रोमांचक दौर से गुजर रहा है। सभी टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रही हैं। आईपीएल 11 का ऐसा ही एक रोमांचक मुकाबला आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच देखने को मिला। इस मैच में दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम था। इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और इस मैच में शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब की टीम को 88 रन पर ही समेट दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने आरसीबी की टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली और पार्थिव पटेल की शानदार पारी के दम पर आरसीबी ने एक बड़ी जीत 10 विकेटों से हासिल की । इस मैच में अगर गेम चेंजर के रूप में किसी को देखा जा रहा है तो वह है उमेश यादव, जिनकी धारदार गेंदबाजी के आगे पंजाब के धुरंधर और शानदार फार्म में चल रहे केएल राहुल और गेल दोनों ही विवश नजर आए।
उमेश यादव ने की शानदार गेंदबाजीः पंजाब के बल्लेबाज जब मैदान पर उतरे तो उम्मीद थी की आज वो बड़ा स्कोर करेंगे। शुरुआत में दोनों बल्लेबाजों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई लेकिन केएल राहुल अच्छी लय में दिखे और चौके छक्के लगाना शुरू कर दिया वहीं इसके बाद गेल भी फार्म में आ गए और अपने पुराने अंदाज में दिखने लगे। पांचवे ओवर में पंजाब का पहला विकेट गिरा केएल राहुल के रूप में तब पंजाब का स्कोर था 36 रन जिसमें राहुल ने तीन छक्के लगाकर अकेले 21 रन बनाए थे। फिर उमेश यादव ने इसी ओवर की पांचवी गेंद पर गेल को भी चलता किया गेल ने कुल 18 रन ही बनाए थे। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही पंजाब के बल्लेबााजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 88 पर सिमट गई। गौरतलब हो की आरसीबी ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीतकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को अभी बरकरार रखा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
