Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैथ्यूज पेवेलियन लौटे, समरवीरा शतक की ओर

खेल के पहले दिन श्रीलंका ने चार विकेट पर 293 रन बनाए थे। थिलन समरवीरा 143 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 65 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। पहले दिन हरफनमौला मैथ्यूज ने 39 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 26 रन बनाकर नाबाद थे।

दूसरे दिन मैथ्यूज के रूप में प्रज्ञान ओझा ने भारत को सफलता दिलाई। मैथ्यूज 45 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। उन्होंने समरवीरा के साथ पांचवें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। समरवीरा 92 और प्रसन्ना जयवर्धने सात रखकर नाबाद हैं।

पहले दिन मेजबान टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाने में समरवीरा और मैथ्यूज के अलावा सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान (41), कप्तान कुमार संगकारा (75) और पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने (56) ने महत्वपूर्ण योगदान निभाया।

तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। उसने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से जीता था जबकि कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला गया दूसरा टेस्ट मैच बेनतीजा समाप्त हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+