ब्रायन लारा के भतीजे ने पोलॉर्ड की बखिया उधेड़ी, ठोके एक ओवर में 6,6,6,6,2,6 रन
नई दिल्ली। महान क्रिकेटर के तौर पर जाने जाने वाले वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ब्रायन लारा के भतीजे और चैंपियन डवेन ब्रावो के चचेरे भाई डेरेन ब्रावो ने क्रिकेट जगत में अपनी बल्लेबाजी से तूफान ला दिया। कैरेबियन प्रीमियर लीग में उनकी पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
सीपीएल 2018 में सेंट लुसिया के खिलाफ उन्होंने 10छक्के और 4 चौके की बदौलत 36 गेंद पर 94 रन की पारी खेली। त्रिबागो नाइट राइडर्स 213 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी और एक वक्त उसने 71 रन पर ही 3 विकेट खो दिए थ लेकिन ब्रावो की इस पारी की बदौलत लोगों उनकी टीम हारा हुआ मैच जीत गई। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैडन मैकलम के साथ मिलकर ब्रावो ने हारा हुआ यह मैच अपनी टीम को जीता दिया। इस मैच के एक ओवर में सेंट लुसिया के कप्तान केरोन पोलार्ड के एक ओवर में 32 रन ठोक दिए।
इससे पहले सेंट लुसिया ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 212 रन बनाए। सेंट लुसिया की तरफ से डेविड वॉर्नर 55 गेंद पर 72 रन की पारी खेली और पोलार्ड ने भी एक यादगार पारी खेली। उन्होंने 23 गेंद पर 65 रन की तूफानी पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
