Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दलीप ट्रॉफी : पश्चिम क्षेत्र फाइनल में, दक्षिण को मिली निर्णायक बढ़त (राउंडअप)

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में पश्चिम क्षेत्र ने जहां पूर्वी क्षेत्र को आठ विकेट से पराजित किया, वहीं राजकोट के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के तीसरे दिन दक्षिण क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र पर 567 रनों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। इस आधार पर उसका फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

पश्चिम क्षेत्र ने चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन पूर्वी क्षेत्र को आठ विकेट से पराजित किया। पूर्वी क्षेत्र को पहली पारी में 171 रन पर समेटने के बाद अपनी पहली पारी में 282 रन बनाने वाली पश्चिम क्षेत्र की टीम ने एक बार फिर अच्छी गेंदबाजी करते हुए पूर्वी क्षेत्र की दूसरी पारी 200 रनों पर समेट दी।

इस आधार पर उसे 90 रनों का लक्ष्य मिला। सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल (नाबाद 54) और कप्तान वसीम जाफर (22) की सुलझी हुई पारियों की मदद से पश्चिम क्षेत्र ने 20.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। चितेश्वर पुजारा एक रन बनाकर नाबाद लौटे।

उधर, राजकोट में रोबिन उथप्पा ने 160 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर दक्षिण क्षेत्र के फाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ कर दिया है। दक्षिण ने अपनी पहली पारी में 548 रन बनाए थे जबकि उत्तर क्षेत्र की टीम अपनी पहली पारी में 300 रन ही बना सकी थी।

इस तरह दक्षिण को पहली पारी के आधार पर 248 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई। दक्षिण क्षेत्र ने उथप्पा, दिनेश कार्तिक (39), आर.अश्विन (नाबाद 66) और एम. सुरेश (नाबाद 8) की सधी हुई पारियों की बदौलत तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 319 रन बनाकर 567 रनों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।

उथप्पा ने अपनी 159 रनों की बेजोड़ पारी में 19 चौके और एक छक्का लगाया जबकि कार्तिक ने 52 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का जड़ा। अश्विन 118 गेंदों पर आठ चौके लगाकर नाबाद हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+