Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रगतिशील भारतीय अर्थव्यवस्था की परिचायक है आईपीएल नीलामी

बीबीसी टेलीविजन के मुताबिक इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी-केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ के लिए 15 लाख डॉलर से अधिक बोली लगाया जाना यह साबित करता है कि वैश्विक मंदी ने जिस अनुपात में ब्रिटेन को नुकसान पहुंचाया है, भारतीय अर्थव्यवस्था उसके बहुत कम अनुपात में प्रभावित हुई है।

आईपीएल की नीलामी को देखने के बाद अर्थव्यवस्था के जानकारों ने स्पष्ट कर दिया है कि इसमें कोई शक नहीं कि इस वर्ष भारत की अर्थव्यवस्था सात से आठ प्रतिशत की दर से विकास करेगी।

शुक्रवार को गोवा में लगाई गई बोली के दौरान पीटरसन और फ्लिंटाफ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम-बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स ने पीटरसन और चेन्नई सुपरकिंग्स ने फ्लिंटाफ को आईपीएल की अब तक की सबसे ज्यादा बोली लगाकर खरीद लिया। इससे पहले आईपीएल के पहले सत्र में भारतीय कप्तान धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने छह करोड़ रुपये में खरीदा था।

इंग्लैंड के इन दोनों स्टार खिलाड़ियों की बोली उम्मीद से भी ज्यादा लगाई गई। रॉयल चैलेंजर्स ने पीटरसन के लिए 15.5 लाख डॉलर यानी लगभग 7.5 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

दूसरी ओर सुपरकिंग्स ने भी फ्लिंटाफ के लिए 15.5 लाख डॉलर यानी लगभग 7.5 करोड़ रुपये की बोली लगाई। पीटरसन की बोली 13.5 लाख डॉलर और फ्लिंटाफ की बोली 950,000 डॉलर से शुरू हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+