बालाजी को मेहनत और धैर्य का फल मिला
भारतीय टीम जब श्रीलंका के साथ कोलंबो में दूसरा एकदिवसीय मैच खेल रही थी, तब बालाजी दलीप ट्राफी मुकाबले में उत्तर क्षेत्र के खिलाफ अपनी टीम दक्षिण क्षेत्र के लिए गेंदबाजी कर रहे थे।
इसी बीच बालाजी को खबर मिलती है कि चोट के कारण मुनाफ पटेल स्वदेश लौट रहे हैं और उनके स्थानापन्न के तौर पर बालाजी को श्रीलंका भेजने की बात चल रही है। बालाजी के लिए इससे बड़ी खबर भला और क्या हो सकती है।
उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "भारतीय टीम में लौटकर मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। मैंने इस सत्र में जबरदस्त मेहनत की थी। मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत रंग लाई है। मैं इंडियन प्रीमियर लीग की चेन्नई सुपरकिंग्स टीम का शुक्रगुजार हूं कि उसने मुझ पर भरोसा किया। मैंने हमेशा खुद पर भरोसा किया और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और यही मेरे काम आया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications