Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे यूनुस खान

यूनुस पहली बार आईसीसीसी रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 313 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को हार के संकट से उबारा था।

पिछले हफ्ते शीर्ष पर कायम रहे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। श्रीलंकाई टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा तीसरे क्रम पर हैं।

कराची टेस्ट मैच में 240 रनोंे की कप्तानी पारी खेलने वाले श्रीलंका के कप्तान माहेला जयवर्धने पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी चौथे क्रम पर कायम हैं जबकि आस्ट्रेलियाई टीम के उपकप्तान माइकल क्लार्क दो स्थान नीचे खसककर पांचवें क्रम पर पहुंच गए हैं।

शीर्ष-10 में भारत का एकमात्र बल्लेबाज है। गौतम गंभीर नौवें स्थान पर हैं। पिछले महीने शीर्ष-20 में स्थान बनाने वाले वीरेंद्र सहवाग 11वें स्थान पर कायम हैं।

गेंदबाजों में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन अब भी पहले स्थान पर कायम हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन दूसरे स्थान पर हैं। स्टेन और मुरली के बीच 17 अंकों का फासला है।

भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह एक स्थान की छलांग के साथ आठवें क्रम पर पहुंच गए हैं जबकि जहीर खान 12वें स्थान पर हैं।

टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में इस हफ्ते कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। दक्षिण अफ्रीका का जैक्स कैलिस पहले, न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी दूसरे और इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ तीसरे स्थान पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+