दाम्बुला एकदिवसीय: दिलशान और संगकारा आउट (लीड-1)
दांबुला, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रही एक दिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में मेजबान टीम ताजा समाचार मिलने तक पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 118 रन बना चुकी है।
भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। धोनी का यह निर्णय उस समय सही साबित होता दिखा जब श्रीलंका का पहला विकेट शून्य के स्कोर पर गिरा। सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान बिना खाता खोले रन आउट हो गए।
दिलशान के पेवेलियन लौटने के बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने अपने जाने पहचाने अंदाज में हाथ दिखाया और इस समय भी वह पूरी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को दूसरी सफलता प्रज्ञान ओझा ने कुमार संगकारा के विकेट के रूप में दिलाई। संगकारा 44 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। फिलहाल जयसूर्या 71 और थिलिना कंदाम्बी बिना कोई रन बनाए क्रीज पर बने हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications